फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पुलिस की पड़ताल में सबसे धनवान माफिया निकला विनोद, एक जमींदोज अब बाकी की बारी

Mon, 19 Jun 2023 01:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि विनोद उपाध्याय की शहर में स्थित अन्य संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। उनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द कुछ अन्य संपत्तियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
माफिया विनोद उपाध्याय। (file) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा क्षेत्र के मुगलहा सलेमपुर में स्थित माफिया विनोद उपाध्याय के फार्म हाउस को जमींदोज करने के बाद पुलिस ने शहर में स्थित उसकी कई और संपत्तियों को चिह्नित की है। माफिया को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए पुलिस जल्द ही कार्रवाई कर सकती है। हाल ही में पुलिस ने जब माफियाओं की संपत्ति खंगालनी शुरू की तो जांच में फरार माफिया विनोद ही सबसे धनवान निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को बुलडोजर से विनोद के फार्म हाउस को जमींदोज करा दिया। इसके बाद उसकी अन्य संपत्तियों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फरार चल रहे माफिया विनोद उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है, लेकिन विनोद अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर में ही उसके पास तीन और लखनऊ में एक मकान हैं। इसके अलावा कई जगहों पर जमीनें हैं। ये सारी संपत्ति करीब 50 करोड़ की है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि विनोद उपाध्याय की शहर में स्थित अन्य संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। उनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द कुछ अन्य संपत्तियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें