फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खाद कारखाने से गैस रिसाव का आरोप, तीन गांवों के लोगों ने घेरा गेट; फसलें जलने का दावा

Sat, 28 Nov 2026 04:38 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

चौरीचौरा क्षेत्र स्थित एशियन फर्टिलाइजर से शनिवार सुबह गैस रिसाव का आरोप लगाते हुए देवकहिया, अवधपुर और देवीपुर के ग्रामीणों ने फैक्टरी गेट का घेराव किया। ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह सात से नौ बजे तक रिसाव से लोगों को घुटन महसूस हुई और फसलों को नुकसान पहुंचा। किसानों ने मुआवजे और फैक्टरी पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसडीएम, सीओ और पुलिस मौके पर पहुंचे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम संयुक्त रूप से जांच कर रही है।
विज्ञापन
ज्ञापन देते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा क्षेत्र के देवकहिया गांव स्थित एशियन फर्टिलाइजर से शनिवार सुबह सल्फ्यूरिक एसिड के रिसाव का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने फैक्टरी गेट का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ रिसाव दो घंटे तक जारी रहा। इससे देवकहिया, अवधपुर और देवीपुर गांवों तक दुर्गंध और गैस का असर पहुंचा। लोगों को घुटन महसूस होने लगी।

सूचना मिलने पर एसडीएम रवि कुमार सिंह, सीओ कुंदन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताते हुए कार्रवाई और नुकसान के मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
Trending Videos

नहीं किया गया स्थायी समाधान

ग्रामीणों का आरोप है कि घनी आबादी के बीच संचालित इस फैक्टरी से पिछले करीब दो दशक से आसपास के गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि रिसाव के कारण फसलें खराब हो रही हैं और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि 18 अगस्त 2025 को भी फैक्टरी से गैस रिसाव हुआ था। उस समय अधिकारियों की जांच में शिकायतें सही पाए जाने के बाद प्लांट को करीब पांच महीने तक बंद रखा गया था। दोबारा संचालन शुरू होने के बाद शनिवार सुबह फिर रिसाव होने का आरोप लगाया गया है।

किसान का दावा- सरसों की फसल जली

जली हुई फसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अवधपुर गांव के किसान राजन पांडेय ने दावा किया कि रिसाव से उनकी सरसों की फसल जल गई है। इससे उन्हें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि फैक्टरी के कारण किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। प्रशासन को फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाना चाहिए।

उधर, फैक्टरी प्रबंधन की ओर से आरोप लगाया गया कि कुछ ग्रामीण प्लांट में घुस गए और वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट की। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

एसडीएम रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम, नायब तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम जांच कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें