यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण क्षेत्र के 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र के 56,460 रुपये वार्षिक आय वालों को एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है। शासन स्तर पर विभागीय सॉफ्टवेयर की मदद से 4.93 लाख संदिग्ध लाभार्थी चिह्नित किए गए थे। इसके बाद समाज कल्याण निदेशालय ने इनकी पेंशन पर रोक लगा दी और सत्यापन शुरू कराया। फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री और आधार नंबर के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आने लगी। सख्त निगरानी सिस्टम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पात्रता की शर्तों को दरकिनार करते हुए पेंशन का लाभ लेते पाए गए हैं। प्रदेश में करीब 1.41 लाख लाभार्थियों की जांच अभी जारी है।
दरअसल, इस वर्ष अधिकतर कृषि योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर फैमिली आईडी बनवाने पर जोर दिया गया। इन योजनाओं में आधार नंबर लगाया जाना था। वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने वालों ने भी फार्मर रजिस्ट्री कराई और फैमिली आईडी में भी उनके नाम जोड़े गए।
इसके बाद शासन की जांच में 4.93 लाख ऐसे लोग मिले जो पेंशन की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे। पता चला कि फैमिली आईडी में आधार के मुकाबले उम्र कम है और परिवार की आय के अच्छे संसाधन भी हैं। परिवार के सदस्य आईटीआर फाइल करते हैं जबकि पेंशन के लिए लाभार्थी को बेहद कम आय वाला बताया गया था। वहीं फार्मर रजिस्ट्री से तमाम लाभार्थियों के पास अच्छी खेती की भी पुष्टि हो चुकी है।
पेंशन का लाभ ले रहे ये अपात्र स्थानीय स्तर पर जांच-पड़ताल में पात्र बताए गए थे। उसके बाद ही इनके खाते में पेंशन आ रही थी। कुशीनगर के डीएम संजय चौहान ने बताया कि शासन स्तर से मिली 16,700 लोगों की सूची का समाज कल्याण विभाग से सत्यापन कराए जाने पर 6,785 लोग अपात्र पाए गए हैं। 9,915 लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। आगे जैसा निर्देश मिलेगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
|
मंडल
|
जिला
|
संदिग्ध लाभार्थियों की संख्या
|
|
गोरखपुर मंडल
|
कुशीनगर
|
16,700
|
|
|
महराजगंज
|
10,563
|
|
|
देवरिया
|
8,255
|
|
|
गोरखपुर
|
6,422
|
|
बस्ती मंडल
|
बस्ती
|
13,662
|
|
|
संतकबीरनगर
|
6,995
|
|
|
सिद्धार्थनगर
|
5,911
|
|
देवीपाटन मंडल
|
गोंडा
|
14,591
|
|
|
बहराइच
|
5,786
|
|
|
बलरामपुर
|
2,439
|
|
|
श्रावस्ती
|
1,008
|
|
आजमगढ़ मंडल
|
आजमगढ़
|
13,620
|
|
|
बलिया
|
11,505
|
|
|
मऊ
|
3,846
|
वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का सभी जिलों में सत्यापन कराया जा रहा है। अपात्र पाए जा रहे लोगों का खाता ब्लॉक कराया जा । - इंद्र विक्रम सिंह, मंडलायुक्त गोरखपुर