फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 18 Jan 2021 02:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के सिंदुरिया-नरायणपुर मार्ग सोमवार की सुबह 10 बजे लोगों ने जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। नरायनपुर गांव के रहने वाले कक्षा नौ के छात्र अमित कुमार शर्मा बीते 15 जनवरी से लापता हैं। कोतवाली पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर खामोश हो गई। अभी तक छात्र का कुछ पता नहीं चला जिससे आक्रोशित होकर परिजनों के साथ गांव के लोगों ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर के समझाने के बाद जाम दोपहर में 12 बजे समाप्त हुआ।

विज्ञापन


मामला यह है कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरायणपुर निवासी अमित कुमार शर्मा धनेवा-धनेई महराजगंज स्थित एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र है। बीते 13 जनवरी को घर से 15 हजार रुपये लेकर बाइक से स्कूल के लिए निकला। लेकिन अब तक उसका पता नहीं चला।

छात्र के मामा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज हो चुका है। लेकिन तीन दिन बाद जब छात्र का कुछ पता नहीं चला तो परिजन समेत गांव के लोगों  ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता नहीं बरत रही है। तीन दिनों हो गया। लेकिन अभी तक अमित का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नरायणपुर निवासी लापता छात्र के पिता राम किशोर शर्मा ने कहा कि तमाम स्थानों पर पता लगाया है। बेटे के दोस्तो से पूछताछ की गई। रिश्तेदारों के घर भी पता लगाया गया। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस इस मामले में गंभीरता नहीं बरत रही है।

छात्र की मां अंजनी शर्मा ने कहा कि बेटे को लापता तीन दिन हो गए। कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस की ओर से भी कुछ खास मदद नहीं मिल पा रही है। मन में अनहोनी की आशंका सता रही है। आक्रोशित गांव के लोगों को समझाने में पुलिस प्रशासन को पसीना आने लगा।

शुरूआत में कोतवाल मनीष सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किए। लेकिन बात नहीं बनी। इसके क्षेत्राधिकारी सदर पहुंचकर लोगों को समझाने लगे। फिर एसडीएम सदर आक्रोशित लोगों समझाने लगे। इसके बाद लोग शांत हुए, तब जाकर सड़क जाम समाप्त हुआ।

एसडीएम सदर साई तेजा सीलम एवं सीओ सदर राजु कुमार साव ने बताया कि लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया। पुलिस टीम छात्र का पता लगाने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें