फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से कमाकर घर आए शख्स को देखकर गांववाले डरे, कहा- इसे तो कोरोना है

Sun, 22 Mar 2020 01:27 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर(हरनही)।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शनिवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स दुबई से कमाकर घर आया, जिसे देखकर ग्रामीण डर गए। उन्होंने तुरंत उससे दूरी बना ली और कहा कि इसे तो कोरोना है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला...
गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र हरनही चौकी अंतर्गत ग्राम पानापार निवासी एक शख्स बीते दिनों 18 मार्च को घर लौटा। गांव में अफवाह फैला गई कि युवक को कोरोना वायरस हो गया है। वह अपना समान एयरपोर्ट पर ही छोड़ कर भाग आया है।

कोरोना के डर से गांव के सभी लोग मास्क लगाकर घूम रहे हैं। कोई भी शख्स उससे बात करने को तैयार नहीं है। लोग उसके सामने जाने से भी भय खा रहे हैं।

इसकी सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज हरनही पूरी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान विदेश से लौटे युवक ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर ही आते ही उसकी जांच प्रक्रिया पूरी हो गई थी। बताया गया था कि रिपोर्ट आने पर सूचना दी जाएगा, हालांकि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें