सिंगर कनिका कपूर की जिस होटल में पार्टी हुई थी, उसमें देवरिया के भी दो लोग मौजूद थे। शनिवार को बुखार महसूस होने पर दोनों जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे और डॉक्टर को इसकी जानकारी दी। डॉक्टरों ने जांच के लिए ब्लड सैम्पल लिया तथा अन्य कोई लक्षण न मिलने पर आवश्यक निर्देश के बाद उन्हें घर भेज दिया।
शनिवार को दो लोग जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। दोनों ने वहां डॉक्टर रोहित सिंह व फार्मासिस्ट लक्ष्मण श्रीवास्तव से बताया कि लखनऊ के जिस होटल में कनिका कपूर पार्टी में शामिल हुई थी, उसमें वह भी ठहरे थे। उसे देखने बाहर निकले थें।
हालांकि दोनों ने बताया कि वह लोग पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। डाक्टर ने जांच की तो उन्हें हल्का बुखार था और सर्दी, जुकाम व खांसी जैसी कोई बात नहीं थी। इमरजेंसी में जांच के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया, जहां दोनों के ब्लड का सैंपल जांच के लिए लिया गया।
डॉक्टरों ने उन्हें जरूरी निर्देश देने के बाद घर भेज दिया। डॉ . रोहित सिंह ने इसकी पुष्टि की है।