फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी समारोह में आए युवक से मारपीट

Mon, 18 May 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के चेचुआपार गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए संतकबीरनगर निवासी युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र स्थित विश्वनाथपुर निवासी नागेंद्र बहादुर 14 मई को चेचुआपार गांव में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि हरपुर बुदहट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मन्नू यादव, छठू यादव, अर्जुन यादव और झिनका यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें