गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। हर जगह सतर्कता बढ़ा दी गई है। ऐसे में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी सैनेटाइज किया जा रहा है। बता दें कि बुधवार को गगहा ब्लॉक के एक गांव में एंबुलेंस आने से हड़कंप मच गया था।
इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया कि एंबुलेंस में कोरोना का मरीज पाया गया जबकि एंबुलेंस एक बीमार व्यक्ति को लेने आई फिर उसे जिला अस्पताल भेजा ले गई। जहां से उसे एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार उसके मुंह से ब्लड आ रहा था अब वह ठीक है। इसकी जानकारी होते ही प्रधान ने सफाई कर्मियों को बुलाकर गांव को सैनेटाइज करने के लिए दवा का व्यवस्था करवाया। और प्रधान के आदेश पर सफाईकर्मी गांव में हर घर को सेनीटाइज करने में जुट गए।