गोरखपुर। विज्ञान भारती, गोरक्ष प्रांत की वार्षिक साधारण सभा में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह को प्रांत का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं, एम्स गोरखपुर के जैव रसायन विभाग में सह प्राध्यापक डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा का आयोजन रविवार को सुभाषचंद्र बोस नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. शरद कुमार मिश्रा और डॉ. अभय कुमार, एम्स गोरखपुर के डॉ. आकाश बंसल तथा बलिया के सदर तहसीलदार अभिषेक मौर्य को उपाध्यक्ष बनाया गया। अग्निवेश पांडेय (कुशीनगर), डॉ. पल्लव गुप्ता और प्रो. आलोक कुमार दाश (एमएमएमयूटी, गोरखपुर) तथा डॉ. देवबख्श सिंह (सिद्धार्थ विश्वविद्यालय) को प्रांतीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। संवाद