फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुसम्ही जंगल में लकड़ी तस्करी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय नागरिक बोले- रात में पिकअप में भरकर लकड़ियां ले जाते हैं तस्कर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कुसम्ही जंगल के संरक्षण दावों के बीच लकड़ी तस्करी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वन विभाग में खलबली मच गई है। वायरल वीडियो में लकड़ी से भरी एक पिकअप गाड़ी को देर रात राजही बीट के रजही मार्केट के पास से गुजरते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो रविवार देर रात की है। हालांकि, इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है।
सर्दियों के मौसम में निगरानी ढीली पड़ने के चलते तस्करों की सक्रियता बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दो-तीन दिन पर ऐसी पिकअप गाड़ियां जंगल से निकलती दिख जाती हैं। तस्कर लकड़ियों को पन्नी से ढककर ले जाते हैं, ताकि किसी को संदेह न हो। बाद में यह माल शहर और गांवों में स्थित आरा मशीनों तक पहुंचाया जाता है। वहां चिरान कर इसे बाजार में बेच दिया जाता है।
विज्ञापन

वीडियो सामने आते ही विभागीय अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। रेंज स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश भी हुई लेकिन वायरल वीडियो ने वन विभाग की निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीएफओ विकास यादव ने कहा है कि वीडियो की जांच जारी है। पिकअप का नंबर ट्रेस कर तस्करों की पहचान की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें