फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Gorakhpur News: बुजुर्ग सास की पिटाई करते महिला का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 11 Jan 2023 02:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने इस मामले में बुजुर्ग महिला के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट का मामला दर्ज होने की वजह से शांतिभंग में आरोपी महिला का चालान किया गया।
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर बुजुर्ग महिला की पिटाई करने का वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। पुलिस ने संज्ञान लेकर जांच की तो पता चला कि कैंपियरगंज के राखूखोर गांव का वीडियो है। वीडियो में जो महिला पिटाई करते दिख रही है, वह बहू है और अपनी सास को गुस्से में पीट रही है।



पुलिस ने इस मामले में बुजुर्ग महिला के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट का मामला दर्ज होने की वजह से शांतिभंग में आरोपी महिला का चालान किया गया।

जानकारी के मुताबिक, राखूखोर गांव निवासी सुरेश की मां काफी बुजुर्ग हैं। दो मकान है, एक नया और एक पुराना। बुजुर्ग महिला नए मकान से अक्सर पुराने वाले मकान में चली जाती हैं। इसी बात से बहू चित्रा सोमवार को नाराज हो गई और फिर डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी।


सास की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो एक राहगीर ने बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया। मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें