फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी के आरोपी की पिटाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा इलाके में छेड़खानी के आरोपी एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया। वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है तीन मनबढ़ युवक एक अन्य युवक के सिर और पेट पर कूद-कूदकर मार रहे हैं। इस तरह से उसकी पिटाई की जा रही है, जैसे उसे मार ही डालना हो। बाद में एक लड़की उसे बचाने भी आ रही है। वीडियो में पिटते दिख रहे युवक की पहचान बीआरडी मेडिकल कॉलेज इलाके के मनीष नारायण पांडेय के रूप में हुई। गीडा थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि एक सप्ताह पहले मनीष अपने तीन दोस्तों के साथ यहां आया था। मनीष ने बताया कि उसके दोस्तों ने एक लड़की पर राह चलते कमेंट कर दिया। इसके बाद वहां कुछ युवकों ने मेरे ऊपर हमला बोल दिए। उसे बुलाया गया है, किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें