फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : कार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत

विज्ञापन
दंपति की  मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
बेलाकाटा (गोरखपुर)। पिपराइच थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम कार की चपेट में आने से साइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस दुर्घटना की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


पिपराइच थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी किसान अनिरुद्ध सिंह (55) शुक्रवार की शाम साइकिल से पत्नी संध्या सिंह (50) के साथ दवा लेने बेलाकाटा गए थे। वहां से दवा लेकर दोनों लौट रहे थे। वे बरईपुर गांव के पास मोड़ पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में अनिरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में उनकी पत्नी संध्या को ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी भी जान निकल गई। अनिरुद्ध के इकलौते बेटे साकेत सिंह हैदराबाद में रहकर काम करते हैं। उनकी शादी नहीं हुई है। किसी ने मोबाइल फोन से उनको माता-पिता की मौत की सूचना दी। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दंपति की मौत से उनके परिवार में चीख पुकार में मची है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें