फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी में मारपीट का वीडियो पुलिस को सौंपा, जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीमारदार ने जूनियर डॉक्टरों और कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

- तहरीर के साथ वायरल वीडियो को बनाया साक्ष्य, पुलिस ने जांच में किया शामिल

- चैनल गेट बंद कर मारपीट, कमरे में ले जाकर चोट पहुंचाने और मोबाइल से वीडियो डिलीट करने का आरोप

गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीमारदार से मारपीट के मामले में पुलिस की जांच अब वायरल वीडियो और दी गई तहरीर के आधार पर आगे बढ़ रही है। घायल अजय सिंह ने जूनियर डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों पर मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
अजय सिंह का आरोप है कि मरीज उमाकांत चौधरी की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर हुए विवाद में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने वार्ड नंबर 11 की गैलरी का चैनल गेट बंद कर दिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उन्हें कमरे में ले जाकर सिर और प्राइवेट पार्ट पर भी चोट पहुंचाई गई, जिससे वह बेहोश हो गए। पीड़ित के मुताबिक, मारपीट के दौरान उनका मोबाइल छीन लिया गया और उसमें घटना से संबंधित वीडियो डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि उनका आधार कार्ड जबरन लेकर एफआईआर कराने की धमकी दी गई। इसी दौरान चैनल गेट के बाहर से किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे अजय सिंह ने पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंपा है।
-
मौत के कारण को लेकर शुरू हुआ था विवाद
संतकबीरनगर के तेनुहारी सोयम गांव निवासी उमाकांत चौधरी (45) तीन अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। मेडिसिन इमरजेंसी के वार्ड नंबर 11 में इलाज के दौरान छह अक्तूबर की रात उनकी मौत हो गई थी। परिजन के अनुसार, डॉक्टरों ने मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक बताते हुए शव घर ले जाने को कहा था। तीमारदारों ने सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसी बात को लेकर डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच कहासुनी हुई थी। पोस्टमार्टम को लेकर रात से सुबह करीब सात बजे तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में बाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन



तहरीर और उपलब्ध वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में सामने आने वाले तथ्यों और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें