फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोबाइल छीन कर भाग रहे थे दो बदमाश, पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पकड़ा

Fri, 19 Jan 2024 03:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पिपराइच के जंगल छत्रधारी टोला बिचऊपुर निवासी प्रदीप कुमार चौहान बुधवार रात भटहट बाजार से काम करके घर लौट रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे सरैया बाजार के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया में बुधवार रात मोबाइल छीन कर भागने की कोशिश में बाइक सवार दो बदमाशों को पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पकड़ लिया। गुलरिहा पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
विज्ञापन


पिपराइच के जंगल छत्रधारी टोला बिचऊपुर निवासी प्रदीप कुमार चौहान बुधवार रात भटहट बाजार से काम करके घर लौट रहे थे। करीब साढ़े नौ बजे सरैया बाजार के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया।

उसी समय प्रदीप ने तत्परता दिखाते हुए एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया, जिससे दोनों बदमाश बाइक से गिर पड़े। यह देख आसपास के लोग भी पहुंच गए और प्रदीप ने उनकी मदद से दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


दोनों बदमाशों की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांगुली टोला शिवमन्दिर निवासी कृष्णा मौर्य एवं बशारतपुर पुराना पेट्रोल पंप निवासी आदित्य चौहान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें