फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDU: नैक मूल्यांकन की तैयारियों में कमी पर कुलपति सख्त, भूगोल विभाग के अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस

Fri, 30 Dec 2022 01:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 निरीक्षण के दौरान कुलपति ने भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान तथा संगीत एवं कला विभाग में चल रहे मरम्मत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। सभी विभागों के शीशों की सफाई करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को चार विभागों का निरीक्षण किया। भूगोल विभाग में तैयारियां दुरुस्त नहीं मिलने पर उन्होंने विभागाध्यक्ष प्रो. एसके सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही नैक मूल्यांकन होने तक सभी टूर, प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल लेने जाने पर रोक लगा दिया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान तथा संगीत एवं कला विभाग में चल रहे मरम्मत कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। सभी विभागों के शीशों की सफाई करने का भी आदेश दिया।

23 हजार विद्यार्थियों ने दी एंड टर्म परीक्षा
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की एंड टर्म परीक्षा की शुरूआत हुई। पहले दिन विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालय में विभिन्न विषयों की परीक्षा में 22 हजार 862 विद्यार्थी शामिल रहे। परीक्षा देने वालों में सर्वाधिक संख्या प्राचीन इतिहास के विद्यार्थियों की रही।
विज्ञापन


इस विषय में स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के लिए कुल 17 हजार 757 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। स्नातक प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की उर्दू विषय की परीक्षा में कुल चार हजार 829 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बीबीए प्रथम सेमेस्टर में 260 और स्नातक की पाली विषय की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 16 विद्यार्थियों की मौजूदगी रही। उर्दू की परीक्षा 65, प्राचीन इतिहास की परीक्षा 110 और बीबीए की परीक्षा छह केंद्रों पर संपन्न हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें