फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ड्रोन लैब से अनुसंधान व नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
ड्रोन लैब के उद्घाटन के बाद निरीक्षण करतीं कुलपति प्रो. पूनम टंडन, एडीजी मु​था अशोक जैन व अन्य।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) परिसर में रविवार को ''महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब'' का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन व अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने किया।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि यह लैब विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इससे अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इससे छात्रों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण एवं नए अवसर प्राप्त होंगे। एडीजी ने तकनीक एवं सुरक्षा के समन्वय पर बल देते हुए कहा कि ड्रोन तकनीक कानून व्यवस्था एवं निगरानी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उद्यमी अतुल सराफ ने छात्रों को स्टार्टअप एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आईईटी के डीन प्रो. हिमांशु पांडेय, निदेशक प्रो. एसएन तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र यादव, एसआईएफ के निदेशक जितेंद्र बहादुर सिंह व राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें