फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में तीन साल में हुए कामों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में तीन साल में हुए कामों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

गोरखपुर। सर्वशिक्षा अभियान और बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से बेसिक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के कायाकल्प के लिए तीन साल में प्रदान की गई धनराशि से हुए कामकाज का सत्यापन होगा। रिपोर्ट मेें किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे लेकर आईटी शिक्षकों की मदद ली जाएगी। वे भौतिक सत्यापन की पूरी रिपोर्ट प्रेरणा एप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद का आदेश जिले में पहुंचा है।
आदेश के मुताबिक वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में विद्युतीकरण, फर्नीचर, चहारदीवारी, लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स ग्रांट, हैंडपंप, सबमर्सिबल के साथ-साथ विद्यालयों के उच्चीकरण, अतिरिक्त कक्ष, बालक-बालिका शौचालय समेत अन्य कार्यों का सत्यापन किया जाएगा। इसे लेकर विभाग ने जिला समन्वयक निर्माण कार्य और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा का एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दे चुका है। जल्द ही इसे लेकर ब्लॉक में कार्यरत रिसोर्स टीचर और फिजियोथेरेपिस्ट का गूगल मीट से बैठक का आयोजन कर प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है। उसके तुरंत बाद सत्यापन कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

इन मानकों का रखना होगा ख्याल
कार्य विद्युत सुरक्षा निदेशालय में संबद्ध ठेकेदार से कराया गया हो, प्रत्येक क्लास में एक 20 वाट का एलईडी या सीएफएल बल्ब और एक पंखा हो। प्रधानाध्यापक कमरे और बरामदे में एलईडी और पंखा, एक विद्यालय में अधिकतम पांच एलईडी, चहारदीवारी का निर्माण गेट सहित कुर्सी से पांच फीट ऊपर तक हो, हैंडपंप जलनिगम द्वारा अधिकृत एजेंसी से लगाया गया हो। फर्नीचर में प्रत्येक विद्यालय को तीन सीटों वाली 35 डेस्क, बेंच हो।
विज्ञापन

शासन की ओर से तीन साल में परिषदीय विद्यालयों में हुए कामकाज के भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट तलब की गई है। प्रेरणा एप के माध्यम से आईटी शिक्षकों को रिपोर्ट तैयार कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। जल्द ही पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
- बीएन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें