फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जून से मिलेगी राहत: जुलाई तक कौड़ीराम बाईपास पर भी फर्राटा भरने लगेंगे वाहन, लोगों को मिलेगी सहूलियत

Sat, 27 May 2023 01:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

बस्तुपार के उमाशंकर दुबे ने कहा कि अंडरपास का काम पूर्ण न होने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस लेन से आने वाली गाड़ियों और कौड़ीराम गजपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के कारण आए दिन साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत होती है। अंडरपास का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए।
 
विज्ञापन
बाईपास - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर कौड़ीराम के पास बन रहे बाईपास का काम तेजी से चल रहा है। जुलाई तक पांच किलोमीटर लंबे इस बाईपास पर भी वाहन फर्राटा भरने लगेंगे, जिससे कौड़ीराम कस्बे में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। अभी काम चलने की वजह से गाड़ियां, बाईपास के किनारे नीचे से गुजारती हैं। इसी वजह से अंडरपास भी बंद है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि 20 जून के बाद अंडरपास भी आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे आसपास के करीब दर्जन भर गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था। इसका शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। गोरखपुर से बड़हलगंज के बीच 30 किलो मीटर की दूरी पर कौड़ीराम कस्बा है। बाईपास का निर्माण कार्य जारी रहने की वजह से वाराणसी और प्रयागराज जाने वाले कई वाहन कौड़ीराम होकर जाते हैं। साथ ही यहां से बांसगांव तथा गोला बाजार जाने वाले वाहन भी गुजरते हैं।

ट्रैफिक लोड अधिक होने की वजह से कौड़ीराम कस्बे में प्राय: जाम लग जाता है। कौड़ीराम से पांडेपार तक 5 किलोमीटर लंबे बाईपास का ज्यादातर हिस्सा बन चुका है। जो काम बाकी है, विभाग अगले महीने तक उसके भी पूरा हो जाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कसिहार-कौड़ीराम : एक लेन पर हो रहा आवागमन

गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर कसिहार से कौड़ीराम तक छोटे-छोटे तीन-चार पुल बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य भी अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। फिलहाल एनएचएआई ने आवागमन के लिए एक लेन खोल रखा है।

एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक भवेश अग्रवाल ने कहा कि कौड़ीराम बाईपास और अंडरपास का काम चल रहा है। 20 जून तक ये पूरे हो जाएंगे इसके बाद अंडरपास खोल दिया जाएगा। बाकी जो काम है उसे भी जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। आमी नदी क्षेत्र में जो भी काम है उसे भी जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई तक हर हाल में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का काम जनपद में पूरा हो जाएगा।

बाईपास पूरा नहीं होने से आम लोगों को हो रही दिक्कत
बस्तुपार के उमाशंकर दुबे ने कहा कि अंडरपास का काम पूर्ण न होने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस लेन से आने वाली गाड़ियों और कौड़ीराम गजपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के कारण आए दिन साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत होती है। अंडरपास का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए।

कौड़ीराम के मुनिपाल ने कहा कि अंडरपास में पानी भर जाने से सर्विसलेन पकड़कर कौड़ीराम जाना पड़ता है। सर्विस लेन पर बड़ी गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। अंडरपास खुल जाने से बड़ी संख्या में लोगों को सहूलियत होगी।

तेनुआ निवासी अनिल दुबे ने कहा कि कौड़ीराम बाईपास का निर्माण समय से नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाईपास बन जाने के बाद कस्बे में लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें