फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाहन चोरी का सरगना दिलीप निकला शातिर, छह जिलों में 19 मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर पुलिस की गिरफ्त में आए वाहन चोरी गिरोह के मुख्य आरोपी दिलीप कुमार चौहान का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर समेत छह जिलों में कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वाहन चोरी, चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त, जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दिलीप कुमार चौहान मूल रूप से संतकबीरनगर का निवासी है और वर्तमान में बिहार के सिवान जिले में रह रहा था। उसके खिलाफ वर्ष 2011 से लगातार वाहन चोरी और अन्य संगीन अपराधों के मामले दर्ज होते रहे हैं। गोरखपुर के गगहा, कोतवाली, रामगढ़ताल और शाहपुर थानों के अलावा देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के विभिन्न थानों में भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड में वाहन चोरी और चोरी के वाहनों के नेटवर्क से जुड़े कई मामले प्रमुख हैं। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में भी वह नामजद रहा है। पुलिस उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार अन्य दो आरोपियों मुन्ना हासनी और दीपक यादव बिहार के सिवान जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ फिलहाल शाहपुर थाने में दर्ज मौजूदा मुकदमे का रिकॉर्ड सामने आया है। उनसे पूछताछ के आधार पर गिरोह की गतिविधियों और अन्य वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील का कहना है कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनके आपराधिक नेटवर्क, चोरी के वाहनों की सप्लाई चेन और अन्य राज्यों से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें