गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज के एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन ''''साइबर सुरक्षा अपनी रक्षा'''' विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। बक्शीपुर चौराहे पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत किया।
बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि साइबर क्राइम विभाग के एसआई सौरव मौर्या ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930, संचार साथी आदि के बारे में समझाया। क्राइम ब्रांच के शशिकांत जायसवाल ने सावधानियों पर जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा गुप्ता ने स्वागत व डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने संचालन किया। डॉ. संजय श्रीवास्तव और डॉ. संजय मिश्र ने भी विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप द्विवेदी, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, डॉ. रक्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।