फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वित्तीय निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभाएं महिलाएं

विज्ञापन
डीडीयू में वित्तीय साक्षरता को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन व अन्य।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग एवं छात्र कल्याण संकाय के संयुक्त तत्वावधान में महिला संकाय एवं स्टाफ के लिए बृहस्पतिवार को वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह समय की जरूरत है कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें व वित्तीय निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। वित्तीय साक्षरता एवं क्षमता निर्माण विशेषज्ञ अबरार अहमद अब्बासी ने महिलाओं को अपने वित्तीय लक्ष्यों को अल्पकालिक, मध्यमकालिक एवं दीर्घकालिक श्रेणियों में विभाजित कर प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने चक्रवृद्धि ब्याज के महत्व को उदाहरणों के माध्यम से समझाया।
स्वागत डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे व संचालन डॉ. गरिमा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. सुनीता दुबे, प्रो. दिव्या रानी सिंह, प्रो. उषा सिंह, प्रो. शिखा सिंह, प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. सुनीता मुर्मू, डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. ज्योति बाला, डॉ. ममता चौधरी, डॉ. तुलिका मिश्रा, डॉ. अपर्णा पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें