पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेनों की संख्या विगत वर्षों में बढ़ी है। इसे ध्यान में रखकर गोरखपुर कैंट को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस स्टेशन पर सभी आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं, जिससे आने वाले समय में कुछ ट्रेनों को गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन से चलाया जा सके।
अभी हो रहे हैं ये निर्माण कार्य
- 600 मीटर तक प्लेटफॉर्म चार व पांच की लंबाई।
- सभी प्लेटफॉर्म पर शेड निर्माण।
- नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण
- पुराने फुट ओवर ब्रिज का विस्तार।
- दो नए प्लेटफॉर्म का निर्माण।
- पे एंड यूज टॉयलेट।
- सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग, रैंप निर्माण।