फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रपोज डे: किसी का दिल टूटा, किसी की बन गई बात, दिनभर चलता रहा इजहार-ए-मुहब्बत का सिलसिला

Sat, 08 Feb 2020 08:43 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
युवाओं ने मनाया प्रपोज डे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन शनिवार को युवाओं ने प्रपोज डे मनाया गया। दिनभर इजहार-ए-मुहब्बत का सिलसिला चलता रहा। पूरे साल प्यार का इजहार न कर पाने वाले युवाओें ने हिम्मत जुटाकर दिल की बातें जुबां पर लाईं और जिन्हें दिल ही दिल में पसंद करते थे उन्हें प्रपोज किया। इस दौरान किसी ने सहजता से इनकार किया तो किसी ने शर्माते हुए प्यार के प्रपोजल को स्वीकार किया। जिनका प्यार परवान चढ़ा उनकी खुशी का ठिकाना न था। जिनके दिल टूटे वे मायूस नजर आए।
विज्ञापन


प्रपोज डे पर ओरियन मॉल, एडी मॉल, सिटी मॉल, वीनस मॉल, रामगढ़ताल लेक व्यू प्वाइंट, नौकायन केंद्र, रेल म्यूजियम, विंध्यवासिनी पार्क, अंबेडकर पार्क, पंत पार्क आदि जगह युवाओें से गुलजार रहीं। हाथों में फूल लेकर युवा मुहब्बत का इजहार करते नजर आए। युवा ही नहीं शादीशुदा जोड़ों में भी प्रपोज डे का उत्साह दिखा। प्रपोज डे पर शहर के बाजारों में भी चहल पहल रही। युवाओं ने गुलाब के फूल, गुलदस्ते, चॉकलेट आदि की खरीदारी की।

कल है चॉकलेट डे
वेलेंटाइन डे के अंतर्गत तीसरे दिन रविवार को चॉकलेट डे मनाया जाएगा। चॉकलेट डे के दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट देकर जीवन में मिठास लाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें