फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: एक मार्च से प्रतिदिन चलेगी वैशाली व हमसफर एक्सप्रेस, 15 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त हैं एनईआर की 28 ट्रेनें

Tue, 22 Feb 2022 12:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर से लखनऊ-गोरखपुर-पाटलीपुत्र, मथुरा-छपरा और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चलने लगेंगी। गोरखपुर-आनंदविहार हमसफर सप्ताह में अभी दो दिन ही चल रही है। यह ट्रेन भी पूर्व की तरह छह दिन चलने लगेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरा के चलते 28 फरवरी तक निरस्त ट्रेनों का संचालन एक मार्च से शुरू हो जाएगा। दिल्ली जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस भी प्रतिदिन चलने लगेंगी। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इधर, कुछ दिनों से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई और पंजाब जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग हो गई है। निरस्त ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गोरखपुर से लखनऊ-गोरखपुर-पाटलीपुत्र, मथुरा-छपरा और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चलने लगेंगी। गोरखपुर-आनंदविहार हमसफर सप्ताह में अभी दो दिन ही चल रही है। यह ट्रेन भी पूर्व की तरह छह दिन चलने लगेगी। इसी प्रकार वैशाली एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन ही चल रही है। एक मार्च से वैशाली एक्सप्रेस भी रोजाना चलने लगेगी।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने खराब मौसम का हवाला देते हुए 15 दिसंबर से ही ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया था। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे की 28 और इसके रूट से होकर चलने वाली दूसरे जोन की लगभग 13 ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें