सहायक शोध अधिकारी के. पी. शुक्ला का कहना है कि 18 से 44 आयु वर्ग में जिले में करीब 1.58 लाख लोगों ने कोविड टीके की पहली डोज ली है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के करीब चार लाख लोग टीके की पहली डोज ले चुके हैं। इस आयु वर्ग के 88, 436 लोग टीके की दूसरी डोज भी ले चुके हैं। 18 वर्ष से अधिक के सभी आयुवर्ग के करीब एक लाख लोग टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। सभी को दूसरी डोज देने और कलस्टर लेवल पर अभियान चलाने के लिए अतिरिक्त टीम की आवश्यकता होगी।
टीकाकरण के लिए आगे आएं
कोविड टीके और टीकाकरण टीम की कमी अभियान के आड़े नहीं आने दी जाएगी। कोविड के मामले कम हुए हैं और ऐसे में लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।
डॉ.सुधाकर पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी