फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: हर दो घंटे पर अपडेट होगी टीकाकरण रिपोर्ट, इन गांवों का बनाया गया क्लस्टर

Mon, 21 Jun 2021 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पायलट प्रोजेक्ट की निगरानी के बारे में लिया फैसला, सीडीओ की अध्यक्षता में हुई सभी विभागों की बैठक।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में टीकाकरण का वृहद अभियान सोमवार से शुरू हो गया है। इसके तहत पहली बार 155 बूथ बनाए गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सात ब्लॉकों में 105 बूथ क्लस्टर एरिया में शामिल हैं। इनमें पाली, ब्रह्मपुर, खजनी, कैम्पियरगंज, पिपराइच, जंगल कौड़िया और बेलघाट शामिल है। इनकी निगरानी के लिए विकास भवन में वार रूम बनाया गया है, जहां पर हर दो घंटे पर रिपोर्ट अपडेट की जाएगी।

विज्ञापन

 
टीकाकरण के संबंध में कार्ययोजना बनाने के लिए रविवार को सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि बैठक में कई विभागों के अधिकारी शामिल रहे। सभी विभागों के समन्वय से ही टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सोमवार से पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित ब्लॉकों में विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए एक सप्ताह का माइक्रो प्लान बनाया गया है। बैठक में शिक्षा विभाग, पंचायती राज, आपूर्ति विभाग, आईसीडीएस व खंड विकास अधिकारी ने चर्चा करते हुए सहयोग करने की बात कही है।  

12 से 16 गांवों का बनाया गया क्लस्टर
पायलट प्रोजेक्ट में चयनित ब्लॉकों में 12 से 16 गांवों का क्लस्टर बनाया गया है। सात ब्लॉकों में 102 गांव चुने गए हैं। इन गांवों में करीब पौने दो लाख की आबादी है। इनमें से करीब एक लाख लोगों को टीका लगना है। इन गांवों के लिए 118 टीमें स्वास्थ्य विभाग ने बनाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें