फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: टीकाकरण अभियान स्थगित, जिले को मिली सिर्फ 14200 डोज

Thu, 01 Jul 2021 02:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • अब शासन से अगला निर्देश मिलने के बाद चलेगा क्लस्टर महाअभियान
  • एक जुलाई से 19 ब्लॉकों में शुरू होना था टीकाकरण का महाअभियान
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की कमी बड़ी बाधा बन गई है। गुरुवार को प्रस्तावित क्लस्टर महाअभियान वैक्सीन की कमी के कारण स्थगित कर दिया गया। इसे लेकर शासन ने भी निर्देश जारी कर दिया है। अब शासन से नया निर्देश आने के बाद ही अभियान चलाया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर जिले को सिर्फ 14200 डोज ही वैक्सीन मिल सकी है। ऐसे में गुरुवार को भी सीमित बूथों पर ही टीकाकरण होगा।

विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन न होने की वजह से एक जुलाई से शुरू होने वाला महाअभियान नहीं चलाया जाएगा। केवल नियमित कोविड टीकाकरण होगा। वह भी कम बूथों पर। इसके अलावा कोई भी स्पेशल बूथ भी नहीं बनाया जाएगा।

बता दें कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास कोविड वैक्सीन के पांच हजार डोज का रिजर्व स्टॉक है। इसके अलावा शासन ने बुधवार की देर रात लखनऊ से 14200 डोज भेजी है। इसमें 10 हजार डोज कोविशील्ड और 4200 डोज कोवैक्सीन की है। ऐसे में जिले में कुल 19 हजार डोज का स्टॉक बृहस्पतिवार के टीकाकरण के लिए रहेगा। टीके के बेहद कम स्टॉक को देखते हुए बृहस्पतिवार को करीब 40 बूथों पर ही टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

29 बूथों पर 3814 को लगा कोविड का टीका

डॉ एनके पांडेय ने बताया कि बुधवार को जिले में 29 बूथों पर टीका लगाया गया है। इसमें 24 बूथ सरकारी अस्पतालों में बनाए गए थे। जबकि पांच बूथ निजी अस्पतालों में बनाए गए थे। इस दौरान 3814 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। इसमें 2574 को पहली और 1240 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।

24 घंटे में तीन कोरोना संक्रमित मिले
गोरखपुर। जिले में कोरोना की रफ्तार एकदम कम हो गई है। 24 घंटे में बुधवार को मात्र तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि दो लोग स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात यह है कि कोई भी मौत नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में 59281 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 58380 स्वस्थ हो चुके हैं। 842 की मौत हो चुकी है। 59 एक्टिव केस रह गए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें