फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टेडियम निर्माण की धीमी प्रगति पर खेल निदेशक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
तालनदौर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय ​क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करते खेल निदेशक व उप​स्थित
विज्ञापन
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को आधुनिक स्वरूप में विकसित करने के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का बुधवार को निदेशक खेल उत्तर प्रदेश डॉ. आरपी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल, टॉयलेट ब्लॉक, कार्यालय भवन, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, जल निकासी नाली और सड़क निर्माण जैसे सभी कार्यों को उच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप इस साल अक्तूबर तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। समय से कार्य पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री की ओर से लोकार्पण कर खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। निरीक्षण के दौरान राजकीय निर्माण निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर उपस्थित रहे।




अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया निरीक्षण

खेल निदेशक तालनदोर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेडियम का निर्माण कार्य तय मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप समयसीमा में पूरा किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि स्टेडियम का फाउंडेशन एरिया नेशनल हाईवे से ऊंचा हो और पार्किंग सहित सभी आधुनिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के शीघ्र पूर्ण होने से गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैचों के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें