फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी ने गोरखपुर में यूक्रेन से लौटे छात्रों से की मुलाकात, कहा-आपको किसी भी तरह का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं

Wed, 09 Mar 2022 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सीएम योगी ने छात्रों से कहा कि पहले आप सभी मानसिक रूप से स्वस्थ्य हो जाएं। कैरियर और आगे की पढ़ाई की व्यवस्था यहीं पर की जाएगी। सभी निश्चिंत रहें।

विज्ञापन
यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यूपी के कुल 2,290 छात्र यूक्रेन में रह रहे थे। इनमें गोरखपुर से 74 बच्चे वहां थे, 2,078 छात्र वापस आ चुके हैं, शेष को लाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


सीएम ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप युद्धग्रस्त क्षेत्र से आए हैं तो आपको किसी भी तरह का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है, आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रहना होगा।

सीएम योगी ने बताया कि यूक्रेन में यूपी के 2290 छात्र थे, जिनमें से 2078 छात्र को सफलता पूर्वक वापस लाया जा चुा है। यह सब पीएम मोदी के प्रयासों से ही संभव हुआ है। किसी अन्य देश की सरकार ने अपने छात्रों के वापस लाने का प्रयास तक नहीं किया और न ही इस मामले को संज्ञान में लिया। मगर, पीएम मोदी पहले दिन से ही इसे मामले को लेकर बैठक करते रहे।
विज्ञापन


कहा कि उन्होंने चार मंत्रियों को भेजा, जिन्होंने छात्रों के लिए सारी सुविधाओं की व्यवस्था कराई। यूपी सरकार के भी अधिकारी दिल्ली एयरपोर्ट पर लगाए गए हैं, जो छात्रों को वहां से यूपी भवन ठहराकर उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम के प्रयासों से ही रोमानिया, पोलैंड और हंगरी से संबंध बेहतर होने के कारण मदद मिली और सभी सुविधाएं मिली।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें