फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूरिया की उपलब्धता पर्याप्त, कालाबाजारी पर होगी एफआईआर

Fri, 19 Dec 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सहकारिता के पीसीएफ बफर गोदाम में भी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का भंडारण है। किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरक की आपूर्ति समितियों पर कराई जा रही है। यदि कहीं से भी यूरिया की कालाबाजारी की सूचना आई तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को यूरिया की कमी नहीं होने पाएगी। पूरे जिले में साधन सहकारी समितियों से लेकर प्राइवेट दुकानों पर यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ऐसी दशा में कृषकों को उनके जोत एवं बोई जाने वाली फसल के अनुसार उर्वरकों का वितरण पॉस मशीन के माध्यम से उनकी नजदीकी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जोत एवं फसलों की तात्कालिक मांग के अनुसार ही उर्वरकों को क्रय करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें