सहजनवां में रहकर की तैयारी
अर्पित ने बताया कि मैंने, खुद के बनाए नोट्स पर भरोसा किया। घर पर रहकर पढ़ाई शुरू की। संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक और मेन की परीक्षा दी। दूसरे प्रयास में कामयाब हो गए।
सफलता का मंत्र
अर्पित का कहना है कि आईएएस या फिर आईपीएस की तैयारी करने वाले युवाओं को टॉपरों के वीडियो और साक्षात्कार देखने चाहिए। इससे सीखना चाहिए। इंटरनेट मीडिया पर भी परीक्षा से जुड़ी अधिकांश सामग्री उपलब्ध है। पढ़ाई सात से आठ घंटे ही करते हैं। व्हाट्स एप इस्तेमाल करता था, लेकिन इसका ज्यादातर इस्तेमाल पाठ्यसामग्री मंगाने में होता था। इंस्टाग्राम अकाउंट है, लेकिन बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करता। फेसबुक व ट्विटर अकाउंट नहीं बनाया है।
अर्पित गुप्ता, 54वीं रैंक
- पर्सनल प्रोफाइल
- नाम : अर्पित गुप्ता।
- उम्र : 23 वर्ष।
- निवास : वार्ड नंबर 10, नगर पंचायत सहजनवां।
- पिता का नाम : नरेंद्र पाल गुप्ता, रिटायर्ड सीनियर इंस्पेक्टर, पूर्वोत्तर रेलवे।
- माता : ऊषा देवी, गृहिणी।
- कक्षा 10 वीं : 10 सीजीपीए, जीएन नेशनल एकेडमी।
- कक्षा 12 वीं : 95 प्रतिशत, जीएन नेशनल एकेडमी।
- बीटेक : 10 सीजीपीए, आईआईटी रुड़की।
- हॉबी : क्रिकेट, बास्केटबॉल खेलना व वेब सीरिज देखना।