इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। पिता का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के एक घंटे बाद इलाज शुरू किया गया, जिस वजह से बच्ची की जान गई है। परिजनों ने पूरे मामले में नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लोगों को हटाकर, शुरू कराया आवागमन
तोड़फोड़ होने की वजह से नर्सिंग होम के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। इस वजह से पुलिस ने सभी को वहां से हटाया और आवागमन शुरू कराया। बाहर लोगों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।
बच्ची की हालत बहुत गंभीर थी। हमने बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जान नहीं बच पाई। इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है।- डॉ. शिशिर राय, मालिक, नर्सिंग होम
तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- अंजनी कुमार पांडेय, सीओ चौरीचौरा