फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार और बुलेट की टक्कर के बाद हंगामा, मारपीट कर तोड़े कार के शीशे, VIDEO वायरल

Sun, 02 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

शनिवार रात करीब 8:30 बजे थार और बुलेट की हल्की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाने लगे। कुछ ही देर में बहस गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
आरोपियों को हिरासत में लिया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र के मेडिकल रोड स्थित राधिका कॉम्प्लेक्स के पास शनिवार रात थार और बुलेट की मामूली टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, फिर विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान कार के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:30 बजे थार और बुलेट की हल्की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाने लगे। कुछ ही देर में बहस गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

आरोप है कि भीड़ ने कार चालक को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। चालक किसी तरह अपनी कार लेकर वहां से निकल गया। इस दौरान कार के शीशे भी टूट गए। सड़क पर कार चालक का पीछा किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें