फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 65 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी की परीक्षा, इन नियमों का करना होगा पालन

Sun, 11 Oct 2020 12:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर शहर में रविवार को 65 परीक्षा केंद्रों पर उत्त प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित पीसीएस/एसीएफ-आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2020 होगी। दो पालियों सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा  दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित इस परीक्षा में 30813 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण माहौल में शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 65 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

कोविड- 19 के मद्देनजर सभी केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया है।  परीक्षार्थी मास्क पहनकर परीक्षा देने आएंगे। जिनके पास मास्क नहीं होगा, उन्हें केंद्र पर मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरा होगा। जहां कैमरा नहीं होगा, वहां रिकार्डिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें