फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीजेईई: ऑनलाइन परीक्षा कल, तीन घंटे पहले अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा केंद्र

Mon, 14 Sep 2020 09:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • पहली बार पॉलीटेक्निक के नौ ग्रुप की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होगी
  • दो पालियों में 29 केंद्रों पर शामिल होंगे 5500 अभ्यर्थी
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से 12 सितंबर को ग्रुप ए और ग्रुप ई के ऑफलाइन मोड की परीक्षाओं का सकुशल आयोजन करने के बाद से 15 सितंबर को आयोजित ऑनलाइन मोड के परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पहली बार पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में इंजीनियरिंग और फार्मेसी को छोड़कर बाकि बचे नौ ग्रुप की प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन होगा।

विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड प्रोटोकॉल के बीच परीक्षा के हो रहे आयोजन को लेकर परिषद ने अभ्यर्थियों को तीन घंटा पहले केंद्र पर बुलाया है। मंगलवार को 29 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। जिसमें 5500 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

प्रवेश परीक्षा के संयोजक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और प्राइवेट पॉलीटेक्निक संस्थानों की हजारों सीट पर प्रवेश के लिए परिषद की ओर से यूपीजेईई का आयोजन किया जाता है। परिषद की ओर से 12 सितंबर को दो पालियों में ग्रुप ए इंजीनियरिंग और ग्रुप ई 1 और ई 2 फार्मेसी के लिए ऑफलाइन लोड की परीक्षा का आयोजन कराया गया है।
विज्ञापन


15 सितंबर को ऑनलाइन मोड का पेपर कराया जाएगा। सुबह की पाली में परीक्षा का आयोजन सुबह 9-12 बजे तक होगा। परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30-5:30 बजे के बीच 15 केंद्रों पर होगी। दोनों पालियों में कुल मिलाकर 5500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हर ऑनलाइन केंद्र पर 150 से 200 छात्रों को बुलाया गया है।

विज्ञापन

मुन्ना भाईयों को नहीं मिलेगा केंद्र में प्रवेश

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से मुन्ना भाईयों पर लगाम लगाने के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं के तर्ज पर ऑनलाइन परीक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए है। हर अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर बार कोड होगा। केंद्र के अंदर प्रवेश से पहले बार कोड स्कैनर से हर अभ्यर्थी के रिकार्ड को तुरंत चेक कर लिया जाएगा। केंद्र के अंदर मॉस्क, सैनिटाइजर, पारदर्शी वाटर बोटल, एडमिट कार्ड लेकर अभ्यर्थी जा सकेंगे। हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। हर केंद्र पर परीक्षा से पहले और बाद में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

इन ग्रुपों की होगी ऑनलाइन परीक्षा
  • ग्रुप बी- एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग
  • ग्रुप सी- फैशल डिजाइनर, होटल मैनेजमेंट, टेक्सटाइल डिजाइन, पेंटिंग
  • ग्रुप डी- मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, लाइब्रेरी साइंस
  • ग्रुप एफ- बॉयोटेक्नोलॉजी
  • ग्रुप जी- पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर मार्केटिंग, कस्टम मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड हेल्थ, टूरिज्म, एडवर्टाईजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, मॉस कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर एंड हार्डवेयर नेटवर्किंग, वेब डिजाइन, एकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट
  • ग्रुप एच- होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी
  • ग्रुप आई - एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट इंजीनियरिंग
  • ग्रुप जे - आईटी
  • ग्रुप के - लेटरल इंट्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें