फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने चौरी चौरा शताब्दी समारोह में की घोषणा, 'स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विशिष्ट शोध को बढ़ावा देगी प्रदेश सरकार'

Thu, 04 Feb 2021 08:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
चौरी चौरा में लोगों को संबोधित करते सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सन 1857 से लेकर 1947 तक देश के स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध को प्रदेश सरकार बढ़ावा देगी। इसकी शुरुआत चौरीचौरा शताब्दी समारोह से की जा रही है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चौरीचौरा स्थित शहीद स्मारक के पास आयोजित चौरीचौरा शताब्दी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौरीचौरा की घटना ने देश की स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी थी। चार फरवरी 1922 को देश की स्वतंत्रता के लिए पुलिस और स्थानीय जनता के बीच संघर्ष शुरू हुआ जिसमें पुलिस की गोली से तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद हो गए थे।

ब्रिटिश हुकूमत ने इस घटना के बाद 228 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के खिलाफ मुकदमा चलाया था, जिसमें 225 सेनानियों को विभिन्न प्रकार की सजा दी गई थी। इसमें 19 को मृत्युदंड, 14 को आजीवन कारावास, 19 को आठ वर्ष का कारावास, 57 को पांच वर्ष का कारावास, 30 को तीन वर्ष का कारावास और तीन को दो वर्ष कारावास का दंड दिया गया।
विज्ञापन


यह घटना देश के स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा देने वाली साबित हुई। इस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में साल भर चलने वाले चौरी चौरा शताब्दी समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया।
 

विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि 1857 से 1947 के बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अलावा देश की सीमाओं की रक्षा में शहीद वीरों को स्मरण करने और श्रद्धा अर्पित करने के लिए वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की शृंखला की शुरुआत चौरीचौरा शताब्दी समारोह के साथ हो रही है। इस उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री के द्वारा चौरीचौरा की घटना को समर्पित एक डाक टिकट भी जारी किया जा रहा है।

वहीं पूरे वर्ष भर विभिन्न विद्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी लेखन, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि के आयोजन किए जाएंगे। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े साहित्य की प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विशिष्ट शोध को बढ़ावा देने का काम सरकार शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वदेशी और स्वावलंबन की भावना से ओतप्रोत है। इस भाव से ही हम आत्मनिर्भर भारत अभियान की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

स्वच्छ भारत अभियान की सफलता का परिचायक है इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंसेफेलाइटिस के प्रकोप से जिस ढंग से पूर्वांचल के बच्चों को बचाया गया है यह स्वच्छ भारत मिशन की सफलता का परिचायक है। एक तरह से कहें तो हम स्वदेशी स्वावलंबन और स्वच्छता के भाव के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

त्याग और बलिदान से ओतप्रोत है शताब्दी समारोह का लोगो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस शताब्दी समारोह का जो लोगो जारी किया गया है वह त्याग और बलिदान की भावना से ओतप्रोत है। इस पर लिखे गए वाक्य का अर्थ है कि ‘हम अपने रक्त से अपने राष्ट्र की रक्षा करते हैं।’ साथ ही देश के प्रति यह भाव है कि ‘तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहें ना रहें।’

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें