फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में सुनाई देंगे कोरोना बचाव के संदेश, बिना मास्क नहीं कर सकेंगे सफर

Thu, 05 Nov 2020 09:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज की बसों में जल्द ही यात्रियों को कोरोना से बचाव के संदेश सुनने को मिलेंगे। इसके लिए परिवहन निगम सभी बसों में साउंड सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है। शासन के दिशा-निर्देश पर जेम पोर्टल से साउंड सिस्टम की खरीदारी की जाएगी। गोरखपुर परिक्षेत्र में सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


अधिकतर यात्री घर से बिना मास्क के ही बसों में यात्रा करने के लिए निकल जाते हैं। डिपो परिसर या बसों में वे शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं करते। हालांकि, डिपो परिसर में परिवहन निगम की तरफ से कम दाम पर मास्क की बिक्री की जाती है लेकिन वे उसपर भी ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में बसों के अंदर साउंड सिस्टम से यात्रियों को जागरूक किया जाएग।

गाइडलाइन का नहीं होता पालन
परिवहन निगम ने सभी परिचालकों और चालकों के लिए मास्क अनिवार्य किया है। लेकिन वे नियमों का पालन नहीं करते। अधिकतर परिचालक और चालक बिना मास्क के ही ड्यूटी करते हैं। कहीं कोई खबर लेने वाला नहीं होता है। जबकि, बिना मास्क के ड्यूटी करने पर कार्रवाई का प्रावधान है। कार्रवाई के लिए मुख्यालय लखनऊ ने अभियान चलाने का भी दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि शासन की तरफ से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बसों में साउंड सिस्टम लगाने का निर्देश मिला है। प्रकिया शुरू है। प्रयास किया जा रहा है कि त्योहारों में सभी बसों में साउंड सिस्टम उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें