फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election Result 2021: गोरखपुर की जनता ने कई दिग्गजों के मनसूबों पर फेरा पानी, इन्हें मिली करारी हार

Wed, 05 May 2021 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

लोग जनता के बीच में यह कह रहे थे कि महराज जी ने उन्हें बुलाकर कहा है कि तुम्हें अध्यक्ष का चुनाव लड़ना है।
विज्ञापन
gorakhpur panchayat election - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिला पंचायत के चुनाव में कई ऐसे दावेदार थे जो जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे, पर जनता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। वे सबके सब सदस्य का चुनाव हार गए। वे लोग जनता के बीच में यह कह रहे थे कि महराज जी ने उन्हें बुलाकर कहा है कि तुम्हें अध्यक्ष का चुनाव लड़ना है।

विज्ञापन


पंचायतीराज व्यवस्था लागू होने के बाद 1995 के पहले चुनाव में जंगल कौड़िया ब्लॉक से गोरख सिंह भारी बहुमत से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे। 2000 में दूसरी बार चुनाव हुआ तो दोबारा गोरख सिंह वहीं से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। सुभावती पासवान अध्यक्ष बनी तो गोरख सिंह उपाध्यक्ष बने थे।

2015 के चुनाव में महिला के लिए सीट आरक्षित हुई तो गोरख सिंह के छोटे भाई की पत्नी चुनाव लड़ी और जीत गईं। इस बार वह खुद चुनाव मैदान उतरे थे और कहा था कि इस बार उन्हें अध्यक्ष बनना है। यदि उन्हें पार्टी ने अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ाया तो वह इस्तीफा दे देंगे। चुनाव में उनके आशा के विपरीत रिजल्ट आया, वह चुनाव हार गए। अध्यक्ष बनने के मंसूबों पर जनता ने पानी फेर दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जनता ने नकारा

जंगल कौड़िया ब्लॉक से ही अध्यक्ष पद के एक और प्रबल दावेदार थे बलवीर यादव। बलवीर यादव जंगल कौड़िया के पूर्व प्रमुख रामपति यादव के परिवार के सदस्य हैं। रामपति यादव का गोरखनाथ मंदिर से तीन पीढ़ियों से रिश्ता था।

उनके निधन के बाद योगी आदित्यनाथ ने जंगल कौड़िया ब्लॉक में उनके नाम पर पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की। स्टेडियम बनवाया। बलवीर यादव के भाई ने लोगों से कहा कि महराज जी ने लखनऊ बुलाकर कहा कि सदस्य का चुनाव लड़ो। तुम्हें अध्यक्ष बनना है। चुनावी मैदान में जनता ने उन्हें सदस्य का चुनाव हरा दिया। इस तरह उनके अध्यक्ष बनने का सपना अधूरा रह गया।

कैंपियरंगज ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य रहे विजयशंकर यादव हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हैं। वह एक बार खुद तथा एक बार अपने किसी आदमी को सदस्य का चुनाव जिताया था। इस चुनाव में अपने पुराने वार्ड से चुनाव लड़े। वह भी यही दावा कर रहे थे कि महराज जी यानी योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अध्यक्ष तुम्हें होना है। जनता के बीच वह यह बात कहते रहे पर जनता ने उन्हें नकार दिया। जब सदस्य ही नहीं बन पाए तो अध्यक्ष कहां से बनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें