उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बांसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नासिर गंज में सुबह सात बजे से मतदाता बूथ पर पहुंच गए लेकिन बैलेट पेपर में एक प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह गायब था।
ऐसे में यहां एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। इस मौके पर प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच गौली गलौज हुआ। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
पीठासीन अधिकारी महराज सिंह ने अधिकारियों से बातचीत कर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू कराया। ग्राम प्रधान पद के 11 प्रत्याशी हैं, लेकिन बैलेट पेपर में 10 प्रत्याशियों का ही चुनाव चिन्ह था। इस कारण बाधा उत्पन्न हो गई।
कई मतदाता तो वोट देने से ही मना कर दिया। बूथ संख्या 109, 108, 112 पर मतदान शुरू हो गया जबकि बूथ संख्या 111 पर अब तक वोटिंग शुरू नहीं हो सकी। सेक्टर मजिस्ट्रेट अहमद परवेज ने मौके पर पहुंचकर मतदान शुरू कराया।