फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनाव ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी की मृत्यु, तबीयत बिगड़ने पर ड्यूटी काटने का किया था अनुरोध, नहीं हुई सुनवाई

Wed, 14 Apr 2021 08:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • पंचायत चुनाव में मतदान अधिकारी प्रथम के तौर पर पिपरौली ब्लॉक में लगी थी ड्यूटी
  • परिजनों का आरोप तबीयत बिगड़ने पर ड्यूटी काटने का किया था अनुरोध
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान एक महिला मतदान कर्मचारी की बुधवार को मृत्यु हो गई। मतदान अधिकारी (प्रथम) के तौर पर उनकी ड्यूटी पिपरौली ब्लॉक में लगी थी। बूथ पर रवानगी से पहले ही अचानक पुष्पा पांडेय की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।  

विज्ञापन


महिला के परिजनों का आरोप है कि धूप लगने से अचानक तबीयत खराब होने पर उन्होंने आरओ से ड्यूटी काटने का कई बार अनुरोध किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम से पूरी बात बताई तो उन्होंने ड्यूटी काटकर दूसरे की ड्यूटी लगाने का कहा, मगर इसके बाद भी आरओ ने ड्यूटी नहीं काटी। उधर, आरओ का कहना है कि उन्होंने ड्यूटी काट दी थी।

पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक, पुष्पा पांडेय, चरगांवा ब्लॉक के जंगल अहमद अली शाह प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत थीं। बूथ पर रवानगी के लिए बुधवार सुबह वह पिपरौली ब्लॉक मुख्यालय पहुंची थी। दोपहर में करीब एक बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

15 लाख मुआवजे का प्रावधान

वह फर्श पर गिर गईं। साथ आए परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले पिपरौली स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।  वहां से परिजन फिर सावित्री अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके मृत्यु की वजह ब्रेन हैमरेज बताई जा रही है।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार चुनाव में तैनात किसी कर्मचारी की यदि ड्यूटी के दौरान मृत्यु होती है तो निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उसे 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान है।  

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह ने कहा कि मतदान ड्यूटी में तैनात एक महिला कर्मचारी के मृत्यु की सूचना मिली है, मगर अभी पूरा विवरण नहीं मिल सका है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें