फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत उपचुनाव: गोरखपुर में मतदान शुरू, जानिए कब होगी मतगणना

Sat, 12 Jun 2021 12:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगी वोटिंग, सरदारनगर-भरोहिया छोड़ सभी ब्लाकों में बने बूथ, ग्राम पंचायत सदस्य के 191, ग्राम प्रधान और बीडीसी के 6-6 पदों के लिए होगा मतदान, गणना 14 को।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत उपचुनाव के लिए शुक्रवार की शाम को जिले के सभी संबंधित बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उपचुनाव के तहत ग्राम पंचायत सदस्य पद के 191 तथा ग्रामप्रधान और बीडीसी सदस्य के 6-6 पदों के लिए मतदान होगा। मतगणना 14 जून को होगी।

विज्ञापन


सामान्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 4496, ग्राम प्रधान के सात और बीडीसी के नौ पद खाली थे। नाम वापसी के बाद अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कुछ पदों पर नामांकन ही नहीं हुआ था। अब सदस्य के सिर्फ 191 पदों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा।

इसके अलावा ग्राम प्रधान के सात रिक्त पदों में एक पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद  छह पद ही रिक्त बचे हैं, जिनके लिए मतदान होगा। बीडीसी के नौ पदों में से दो पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद सिर्फ सात पद बचे थे। वार्ड नंबर 52 में मतदान ही निरस्त हो गया। जिसके बाद छह पदों पर वोटिंग होगी।
विज्ञापन


मतदान संपन्न कराने के लिए 129 पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार को ब्लाकों से बूथों पर भेजा गया। इसके अतिरिक्त 67 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। सभी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिले के 18 ब्लाकों में मतदान होगा, जबकि भरोहिया एवं सरदारनगर में मतदान की नौबत नहीं आयी। वहां के खाली पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य ने कहा कि मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं हैं। शनिवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तहसीलवार संबंधित एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी तरह 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें