बैंकों में पहुंची पुलिस टीम, सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाने की एसओ डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क के मिले लोगों को चेतावनी दी। इसके साथ ही बैंकों में पहुंच कर लोगों से मास्क लगाने और , सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों ने बैंकों में सीसीटीवी आदि को भी चेक किया।
एसओ डॉ शालिनी सिंह ने बताया कि शहर में पैदल मार्च किया गया है। लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही सामाजिक दूूरी का पालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी बैंकों में पहुंच कर वहा की सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया है। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए। बैंकों में लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई है। एसओ ने बताया कि बैंक कर्मियों से उन्हीं को रकम देने को कहा गया है जो लोग मास्क लगाकर आए हों।