घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कई किन्नर मिलकर इंस्पेक्टर पर हमला कर रहे हैं। वीडियो में इंस्पेक्टर को हमलावरों से बचने के लिए प्लेटफॉर्म से भागते हुए देखा जा सकता है।
इस पर वो प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचे और किन्नरों को ऐसा करने से मना किया। लेकिन वे मानने के बजाय उनसे उलझ पड़े और देखते ही देखते कई किन्नरों ने इकट्ठा होकर हमला कर दिया।
रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात इस तरह का हंगामा और हमला होना रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक माना जा रहा है। यात्री संगठन और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।