मौके पर पहुंचे लक्ष्मीकांत बेटे को गंभीर रूप से घायल देख दहाड़ मार रोने लगे। किशोर को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि लक्ष्मीकांत की तहरीर पर घोड़ा मालिक नीबी दोहनी निवासी गरीबुल्लाह के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हादसे का वीडियो वायरल
किशोर के साथ हुए हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रौंगटे खड़े कर देने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किशोर को घिसटता देख घोड़े के पीछे दौड़े लेकिन उसे रोकने में समय लग गया तब तक किशोर गंभीर रूप से घायल हो चुका था। कस्बे में घोड़े को इस तरह खुला छोड़ने पर दुकानदारों ने आक्रोश जताया।