फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन घंटे तक घने जंगलों में था सिरफिरा... गोद में खिलखिलाती रही खतरे से अनजान शानवी; जानें पूरी कहानी

Wed, 21 May 2025 03:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

Gorakhpur Girl Missing: गोरखपुर के खोराबार इलाके में सोमवार को एक तिलक समारोह से नौ माह की बच्ची के अचानक अगवा हो जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर खोराबार पुलिस के साथ ही सीओ कैंट भी पहुंचे और आस-पास के थानों को सूचना देने के बाद पुलिस की आठ टीमें बच्ची की तलाश में जुट गईं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद देर रात क्षेत्र से ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने बच्ची को ढूंढ़ लिया।
विज्ञापन
तिलक समारोह से नौ माह की बच्ची अगवा, पुलिस ने तीन घंटे में तलाशा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gorakhpur jungle News: गोरखपुर के खोराबार इलाके से सोमवार की रात आठ बजे नौ माह की बच्ची को लेकर भागा सिरफिरा आकाश साहनी उर्फ कनवा तीन घंटे तक घने जंगल में घूमता रहा। वहीं खतरे से अनजान शानवी उसकी गोद में हंसती-खेलती रही। गनीमत है कि किसी अनहोनी से पहले ही आरोपी दबोच लिया गया। गांव के आसपास पहले भी वह हंगामा कर चुका है।
विज्ञापन


रामनगर कड़जहा कोड़ाती टोला निवासी राजेश प्रजापति के चाचा का सोमवार को तिलक समारोह था। राजेश ने बताया कि गांव के रमाकांत पाल अपनी नौ माह की पोती शानवी को लेकर आए थे। रात आठ बजे बजे वह खाना खाने जा रहे थे तभी आकाश ने कहा कि आप खाना खा लीजिए मैं बच्ची को घुमाकर लाता हूं। 

वह बच्ची को लेकर डीजे के पास चला गया। रमाकांत भोजन के बाद आकाश को ढूंढने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घर आकर उन्होंने शानवी के बारे में पूछा तो बहू रेखा ने कहा कि वह तो आपके साथ ही थी। इसके बाद रमाकांत फिर तिलक समारोह में पहुंचे। राजेश ने बताया कि बच्ची के लापता होने की जानकारी होने पर डीजे बंद कराकर सभी लोग आसपास खेत व बाग में उसे ढूंढने लगे। 
विज्ञापन


माइक पर अनाउंस भी कराया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि कुसम्ही के पास रेलवे गेट पर तैनात कर्मचारी से बच्ची के बारे में पूछा गया तो, उसे कुछ नहीं पता था। फिर गेटमैन ने बहरामपुर गेट पर तैनात कर्मचारी को कॉल कर पूछा। उस कर्मचारी ने बताया कि एक युवक बच्ची को लेकर जंगल में गया है। 

इस सूचना पर पुलिस के साथ ही ग्रामीण जंगल में घुस गए। रात करीब 12:30 बजे बच्ची आरोपी की गोद में खेलती मिली। उसके हाथ में एक चिप्स का पैकेट भी था। आकाश को पकड़कर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बच्ची को लेकर भागने की बात कबूल की लेकिन वजह नहीं बताई।

छह माह से कोमा में हैं बच्ची के पिता
रमाकांत के दो बेटे हैं। बड़े बेटे पिंटू की शादी 2018 में रेखा से हुई थी। उसकी नौ माह की शानवी और उसकी चार साल की एक और बेटी है। रमाकांत ने बताया है कि 24 नवंबर को पिंटू ननिहाल में मामा की शादी में गया था। लौटते समय हादसे में घायल हो गया जिसके बाद से कोमा में है। वहीं, दूसरा बेटा हरेंद्र हैदराबाद में मजदूरी करता है। बच्ची के लापता होने के बाद तीन घंटे तक रेखा दहाड़ मारकर रोती रही। बच्ची मिली तो उसे गले लगाकर रोती रही। रेखा ने बताया कि शानवी किसी की भी गोद में चली जाती है, उसे बस कुछ खाने को दे दो। इसीलिए आकाश की गोद में भी चली गई।

पहले भी गांव में कर चुका है उपद्रव
गांव के राजेश प्रजापति ने बताया कि आरोपी आकाश सनकी है। तीन साल पहले उसने राजेश के घर में मुंडन कार्यक्रम में हंगामा किया था। डीजे पर चढ़कर नाच रहा था और परिवार के लोगों को भी परेशान कर रहा था। उसकी वजह से डीजे बंद कराना पड़ा था। दो साल पहले अपनी बहन की एक साल की बेटी को लेकर भाग गया था। तब भी चार घंटे तक परिजन परेशान रहे थे। इसके बाद वह मिला था। हमेशा गांजा व शराब के नशे में उपद्रव करता रहता है।
 

तिलक समारोह से नौ माह की बच्ची अगवा, पुलिस ने तीन घंटे में तलाशा
गोरखपुर के खोराबार इलाके में सोमवार को एक तिलक समारोह से नौ माह की बच्ची के अचानक अगवा हो जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर खोराबार पुलिस के साथ ही सीओ कैंट भी पहुंचे और आस-पास के थानों को सूचना देने के बाद पुलिस की आठ टीमें बच्ची की तलाश में जुट गईं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद देर रात क्षेत्र से ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने बच्ची को ढूंढ़ लिया।

 

खोराबार पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के रामनगर कड़जहा कोड़ाती टोला निवासी रमाकांत पाल अपनी नौ माह की पोती शानवी को साथ लेकर गांव में ही धनई प्रजाति के घर पर आयोजित तिलक समारोह में गए थे। आरोप है कि रात करीब 8:30 बजे आकाश साहनी उर्फ कनवा बच्ची को गोद में लेकर उसके साथ खेल रहा था। इस बीच वह उसे लेकर भाग गया।

 

थोड़ी देर बाद बच्ची नहीं दिखी तो रमाकांत के साथ ही गांव के अन्य लोग उसे तलाशने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने खोराबार थानेदार इत्यानन्द पांडेय को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की आठ टीमें बच्ची व आरोपी की तलाश में लगाई गईं। रात करीब 12 बजे आरोपी आकाश को बुढ़िया माई मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

 

बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची को लेकर पहले जंगल के रास्ते एयरफोर्स की तरफ गया। इसके बाद फिर बुढिया माई मंदिर की तरफ आया था। रमाकांत की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर मंगलवार को पुलिस ने आकाश को पुलिस ने जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन

खोराबार क्षेत्र से बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। तत्काल कई टीमें लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को सकुशल परिजन को सौंप दिया गया है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें