फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गोरखपुर-वाराणसी की बदहाली पर कसा तंज, लिखा 'सबका साथ-सबका विकास'

Wed, 12 Aug 2020 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा पर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीटर के माध्यम से तंज कसा है। अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग-29 की बदहाली और वहां लगने ट्रकों की लम्बी कतार वाली अमर उजाला की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि 'सबका साथ सबका विकास'।
विज्ञापन



गौरतलब है कि सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को गोरखपुर आए हैं। ऐसे में उन्होंने मंगलवार शाम को गोरखपुर सर्किट हाउस की समीक्षा बैठक में इस राजमार्ग की खस्ताहालत पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया था।

बता दें कि गोरखपुर से वाराणसी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से टूट गया है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में इनकी वजह से काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस सड़क को फोरलेन करने का काम 2017 के अप्रैल महीने में शुरू हो गया था लेकिन अभी तक करीब 40 से 45 प्रतिशत काम ही हो पाया है। पहले इस काम को 2019 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें