फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सत्यप्रकाश मणि के सिर बंधा देवरिया उपचुनाव में जीत का सेहरा, बनें 15वें विधायक

Tue, 10 Nov 2020 06:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी को तकरीबन 20089 से अधिक मतों से हराकर उप चुनाव में जीत का ताज अपने नाम कर लिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के 15वें विधायक बनें।
विज्ञापन


उन्हें 68732 मत प्राप्त हुआ। जबकि सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 48643 मत मिलें। बसपा के अभयनाथ त्रिपाठी को 22069, कांग्रेस के मुकुंद भाष्कर 3680 और निर्दलीय अजय सिंह पिंटू को 19299 मत प्राप्त हुए।  

देवरिया में कुल मतदाताओं की संख्या 3,36,565 है। इनमें 1,82,251 और 1,54,302 महिला वोटर हैं। इनमें से कुल तीन नंवबर को 1,69,861 लोगों ने मतदान किया था। जिनमें पुरुष मतदाता 90,083 और महिला मतदाताओं की संख्या 79,778 है।
विज्ञापन


इसमें ईवीएम में एक लाख 69 हजार 203 मतदाताओं ने मतदान किया था। इसके अलावा डाक मत एवं अन्य शामिल हैं। उपचुनाव में 14 उम्मीदवार अपना - अपना भाग्य आजमा रहें थे। चुनाव में मतदान का प्रतिशत 50.47 रहा था।

मंगलवार को हुई 35 चक्र की मतगणना में शुरू से ही भाजपा उम्मीदवार डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी बढ़त बनाएं रहे। ईवीएम के प्रथम चक्र का रूझान सुबह नौ बजे आया तो भाजपा को 1883, सपा 1360, बसपा 1183, निर्दलीय अजय सिंह को 384 और कांग्रेस को सिर्फ 82 मत प्राप्त हुए।

36वें चक्र में बसपा के अभय नाथ त्रिपाठी को 22025, राष्ट्रीय वादी कांग्रेस पार्टी के अशोक यादव को 540, सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 48643, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुकुंद भाष्कर मणि को 3692, भाजपा के डॉ. सत्यप्रकाश मणि 68732, मनुवादी पार्टी के उमेश मणि त्रिपाठी 894, मौलिक अधिकार पार्टी के ऋषिकेश 466, राष्ट्रीय भगती पार्टी के ओमप्रकाश चौरसिया 1093, भारतीय सर्वजन पार्टी के मुनीर को 301, मोडरेट पार्टी के राजू को 1071, निर्दल अजय प्रताप सिंह पिंटू को 19299, निर्दल अतीकउल्लाह 775, निर्दल राजन  यादव उर्फ अर्थी बाबा को 685, निर्दल सुधाकर को 383 मत प्राप्त हुआ। जबकि 1420 लोगों ने नोटा पर मतदान किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें