कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों के बीच चर्चा के केंद्र में रही विद्यार्थी की गुहार।
- फोटो : अमर उजाला।
... सर भइया से बोले थे गणित न पढ़ाइए, हमको कला से पढ़ना है मगर वो माने नहीं। इंजीनियर और डॉक्टर बनाने के फिराक में हमारा भविष्य बर्बाद कर दिए। पास होने तक के लाले पड़ गए हैं, बचा लिजिए एलजेब्रा, त्रिकोणमिति हमारे बस के बाहर है।
ये गुहार एमजी इंटर कॉलेज में चल रहे गणित की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान एक विद्यार्थी ने परीक्षक से लगाई है। टूटी फूटी हिंदी और भोजपुरी में लिखी ये गुहार मंगलवार को परीक्षकों के बीच चर्चा के केंद्र में रही।
ऐसे ही एक दूसरे नोट में एक छात्रा ने खुद को एथलीट बताते हुए, अपनी ओर से हासिल किए गए पदकों का ब्योरा कॉपी में लिखा था। साथ में अनुरोध किया गया था कि खेल की वजह से ज्यादा पढ़ने का समय नहीं मिला। इस बार थोड़ी मदद कर दीजिए मनोबल बढ़ेगा तो देश का नाम रोशन करूंगी।