फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर का बेटा बना गोरखपुर में इंटरमीडिएट का टॉपर, कहा- आईएएस ऑफिसर बनेंगे

Sun, 28 Jun 2020 09:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • बारहवीं टॉपर अभिषेक सिंह , प्रतिशत : 87.40
  • सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं जिले के टॉपर अभिषेक
विज्ञापन
ए एन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलुआ सिंहोरवा के छात्र अभिषेक सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारहवीं में गोरखपुर जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले अभिषेक के पिता रामकेश सिंह विद्यालय के ही प्रधानाचार्य की गाड़ी चलाते हैं। अभिषेक ए एन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलुआ सिंहोरवा, जंगल कौड़िया के छात्र हैं। रिजल्ट घोषित हुआ तो पिता-पुत्र की उत्सुकता चरम पर थी। तमाम असुविधाओं के बाद भी अभिषेक ने परिवार का नाम रोशन किया।

विज्ञापन


बकौल, अभिषेक मेरे पापा विद्यालय में ही कार्यरत हैं। रिजल्ट निकलने के बाद उनका फोन आया। बोले, तुम्हारी मेहनत सफल हुई। जिले में टॉप किए हो। मुझे तो यकीन ही नहीं हुआ। पापा ने मोबाइल फोन प्रिंसिपल सर को पकड़ा दिया, उन्होंने भी बधाई दी।

दरअसल, मेरे विद्यालय एएन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलुआ सिंहोरवा, जंगल कौड़िया के वार्षिकोत्सव में एक आईएएस अफसर आए थे। उनकी बातें सुनीं, मिला भी। फिर ठान लिया कि मुझे भी सिविल सर्विसेज में जाना है। आईएएस ऑफिसर बनकर मां-बाप के सपनों को पूरा करना है। ट्यूशन की जगह छह से आठ घंटे घर पर ही पढ़ाई की। फिजिक्स और मैथ के शिक्षक नीरज मिश्रा ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। घर पर भी मुझे सभी का सहयोग मिला। अब मुझे आगे और ज्यादा मेहनत करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्सनल प्रोफाइल

नाम: अभिषेक सिंह
पिता का नाम: रामकेश सिंह
मां: कमला देवी
बहन: ममता, काजल
लक्ष्य: सिविल सर्विसेज
शौक: किताबें पढ़ना, कबड्डी व क्रिकेट खेलना
जन्मतिथि: 01-01-2003
 
टापर्स टिप्स
  • विद्यालय में ध्यान लगाकर पढ़ें।
  • शिक्षक से खुलकर पूछें, तभी विषय की उलझने सुलझेंगी।
  • कम से कम चार से छह घंटे घर पर नियमित पढ़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें